रामपुर, फरवरी 24 -- रामपुर। जिला अस्पताल में संचालित जन औषधि केंद्र का आज विधिवत रूप से शुभारंभ होगा। डीएम अजय कुमार द्विवेदी दोपहर में फीता काटकर औषधि केंद्र का शुभारंभ करेंगे। सीएमएस डा. ब्रजेश चंद्र सक्सेना ने बताया कि जन औषधि केंद्र के खुल जाने से मरीजों को बाहर से महंगी दवाएं नहीं लेनी होंगी। औषधि केंद्र पर सारी तैयारियां की जा चुकी हैं। जन औषधि केंद्र पर मरीज को बाजार के मुकाबले 80 फीसदी तक सस्ती दर पर दवाएं उपलब्ध होंगी। इससे उन मरीजों को लाभ पहुंचेगा जो अक्सर बाहर से महंगी दवाएं खरीदने को मजबूर हो रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...