सोनभद्र, अगस्त 10 -- सोनभद्र/खलियारी, संवाददाता। राबर्ट्सगंज नगरीय व खलियारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 97 मरीजों को जांच कर दवा दी गई। सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीज सबसे अधिक आए थे। राबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डा.जेपी सिंह व अन्य चिकित्सकों ने मरीजों को देखा। यहां पर कुल 42 मरीजों को जांच करने के बाद दवा दी गई। इसी तरह नगवां ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खलियारी पर सीएम आरोग्य मेला में कुल 55 मरीजों को दवा वितरण किया गया। इस तरह दोनों जगहों पर मिलाकर कुल 97 मरीजों को देखा गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खलियारी के फार्मासिस्ट अनूप कुमार ने बताया कि मेला में कुल 55 मरीजों को दवा वितरण किया गया है, जिसमें अधिकांश मरीज बुखार, खांसी,सुगर से स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.