रामपुर, मार्च 30 -- रामपुर। मौसम में परिवर्तन के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। रविवार को जिलेभर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की भीड़ लगी है। नगरीय क्षेत्र की पीएचसी दोमहला पर मरीजों को देख रहे डाक्टरों ने बताया कि आरोग्य मेला में बुखार और खांसी के मरीज अधिक संख्या में उपचार को पहुंचे हैं। त्वचा रोगियों की संख्या भी पहले से बढ़ गई है। सीएमओ ने बताया कि जन आरोग्य मेला का आयोजन नगरीय व देहात की सभी पीएचसी पर किया जा रहा है। मेला में ड्यूटी पर तैनात डाक्टर व अन्य स्टाफ को समय से बैठकर मरीजों को देखने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.