रामपुर, फरवरी 1 -- रामपुर। रविवार को जिले भर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें इन दिनों मौसम में बदलाव होने की वजह से सर्दी, खांसी, बुखार और गले में संक्रमण होने के मरीज पहुंचे हैं। चिकित्सकों ने मरीजों को देखने के बाद सर्दी से बचाव करने और खानपान के प्रति ध्यान देने की सलाह दी है। सीएमओ ने नगरीय क्षेत्र के कई पीएचसी पर मेले की स्थिति का जायजा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...