हजारीबाग, फरवरी 24 -- हज़ारीबाग, वरीय संवाददाता । झारखंड की झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन सरकार द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट विकास का रोडमैप नहीं, बल्कि वित्तीय कुप्रबंधन की विफलता का दस्तावेज़ है। हज़ारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने राज्य सरकार के अबुआ दिशोम बजट पर तीखा हमला करते हुए कहा कि रजत जयंती वर्ष के नाम पर पेश किया गया यह बजट पूरी तरह दिशाहीन, आधारहीन और विजनहीन है। सांसद ने कहा कि बजट में न तो राजस्व सृजन की कोई ठोस रणनीति दिखाई देती है और न ही राज्य के समग्र विकास की कोई दीर्घकालिक दिशा। यह बजट केवल आंकड़ों का मायाजाल बनकर रह गया है, जिसकी जमीनी हकीकत और आम जनता की जरूरतों से कोई सीधा संबंध नहीं दिखता। मनीष जायसवाल ने कहा कि राज्य का युवा वर्ग इस बजट से खुद को सबसे अधिक ठगा हुआ महसूस कर रहा है। रोजगा...