सीतामढ़ी, जुलाई 27 -- सीतामढ़ी। श्रीजानकी जन्मभूमि, पुनौरा धाम मंदिर निर्माण के लिए बिहार के घर-घर पहुंचकर लोगों से सहयोग की अपील करेंगे। जन आंदोलन के रूप में मंदिर का निर्माण पूरा कराएंगे। ये बातें न्यास समिति के अध्यक्ष सह बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने कहीं। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से जो पैसा प्राप्त होगा उससे कार्य किया जाएगा। अगर रुपये की कमी होगी तो सरकार से अनुदान के रूप में मांगा जाएगा। उन्होंने मंदिर के महंत कौशल किशोर दास जी महराज से कहा कि आपके दिशा-निर्देशन में ही मंदिर के भव्य निर्माण होगा। पुराने मंदिर के प्रारूप में किसी तरह से बदलाव नहीं किया जाएगा। ऑनलाइन माध्यम से होगा लिया जाएगा दान : न्यास समिति द्वारा जानकी मंदिर के विकास के लिए विभिन्न दानदाताओं द्वारा दान स्वरूप राशि भी प्राप्त की जायेगी। दान राशि सामान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.