रांची, फरवरी 8 -- रांची,संवाददाता। सांस्कृतिक सोसाइटी और आदिवासी मूलवासी जन अधिकार मंच ने शनिवार को नवनियुक्त जैक अध्यक्ष से शिष्टाचार मुलाकत की। जैक अध्यक्ष डॉक्टर नटवा हसदा का सभी ने स्वागत किया और बधाई भी दिया। इस मौके पर सभी ने झारखंड सरकार को भी हार्दिक बधाई दि। झारखंड के एक सुयोग प्रतिभाशाली व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति को झारखंड अधिविध परिषद के अध्यक्ष बनाए जाने पर अब शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कार्य किया गया है। इस मौके पर संथाल संस्कृताकि सोसाइटी के अध्यक्ष कमल देव मरांडी सचिन, सर्जन हसदा उपाध्यक्ष राम कृष्ण सोरेन, सुखदेव टुडू, गणेश राम सोरेन आदि मौजूद रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...