हरिद्वार, जनवरी 9 -- अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) ने स्थानीय विधायक की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी और राष्ट्रीय सचिव तरुण कौशिक ने पूछा है कि जब पूरा प्रदेश आक्रोश में है, तब विधायक खामोश क्यों हैं? शुक्रवार को मीडिया से मुखातिब नेताओं ने कहा कि भाजपा 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का नारा देती है, लेकिन जब बेटी के लिए बोलने का वक्त आता है, तब उसी पार्टी के नेता सामने नहीं आते। अंकिता जैसे संवेदनशील मामले में विधायक का मौन रहना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं कह चुके हैं कि जांच वही होगी, जैसा अंकिता के परिजन चाहेंगे। परिजन जब सीबीआई जांच मांग रहे हैं तो सरकार को देर नहीं करनी चाहिए और तत्काल केंद्र को सिफारिश भेजनी चाहिए। जन अधिकार पार्टी ने 11 जनवरी को प्रस्तावित ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.