लखनऊ, जनवरी 31 -- नवजात शिशु के जन्म के बाद का पहला एक मिनट उसके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। जन्म के तुरंत बाद यदि किसी शिशु को सांस लेने में परेशानी होती है तो प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी ही समय पर पुनर्जीवन देकर उसकी जान बचा जा सकता है। यह जानकारी वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. उत्कर्ष बंसल ने दी। डॉ. उत्कर्ष लखनऊ बाल रोग अकादमी की ओर से एक होटल में आयोजित नेशनल रीससिटेशन प्रोग्राम (एनआरपी) के तहत नवजात शिशु पुनर्जीवन विषयक प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम संयोजक डॉ. उत्कर्ष ने बताया कि भारत में बाल एवं नवजात मृत्यु दर को कम करने के लिए यह अकादमी लगातार प्रयासरत है। कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक डॉ. अभिषेक बंसल ने बताया कि सौ में से करीब 85 नवजात शिशु जन्म के बाद बिना किसी परेशानी के बाहरी दुनिया मे...