आगरा, जनवरी 10 -- कोतवाली क्षेत्र के देवरी गांव की एक विवाहिता की शनिवार को उपचार को जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। विवाहिता की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के मुताबिक गत 15 दिन पूर्व 25 वर्षीय रूबी पत्नी बबलेश निवासी देवरी ने एक शिशु को जन्म दिया था। प्रसव के कुछ देर बाद ही नवजात शिशु की मौत हो गई थी। जबकि बबलेश का भी स्वास्थ्य खराब हो गया था। परिजन उपचार के बाद विवाहिता को घर ले गए थे। शनिवार की सुबह अचानक फिर से विवाहिता का स्वास्थ्य खराब हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर जिला अस्पताल आ गए। यहां से पुलिस को जानकारी दी गई। सोरों इंस्पेक्टर ने बताया कि...