मुंगेर, दिसम्बर 13 -- मुंगेर, एक संवाददाता। जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से गुरुवार को संग्रहालय सभागार में जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रेशन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप-विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सह अपर रजिस्ट्रार (जन्म मृत्यु) के साथ-साथ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हुए। कार्यक्रम में उप-विकास आयुक्त ने अधिकारियों और कर्मियों को विलंबित रजिस्ट्रेशन के मामलों में विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि, पुराने मामलों में देरी के कारणों की स्पष्ट जानकारी लेकर ही प्रक्रिया पूरी की जाए। क्योंकि, जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रेशन अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है और इसे पूरी गंभीरता से किया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.