भदोही, फरवरी 6 -- भदोही, संवाददाता। मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल जिले में शुक्रवार को रहे। इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत खमरिया, ब्लाक औराई, गो-आश्रय स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही गिर्दबड़गांव में चौपाल में भाग लिया। इसके अलावा निर्माणाधीन सीएम कंपोजिट विद्यालय, कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों एवं न्यायालयों का निरीक्षण करके बैठक की। मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने डीएम को निर्देशित किया कि जमीनी विवादों के मामलों को निस्तारित करने में तेजी लाएं। बिना कारण के कोर्ट में तारीख पर तारीख देने की प्रवृत्ति में बदलाव लाना होगा। साफ-सफाई आदि पर भी ध्यान देने की बात कही। नपं खमिरया में विकास कार्यों के साथ ही जलनिकासी आदि पर ध्यान देने को कहा। जन्म-मृत्यु पंजीकरण के लंबित जावेद एवं नावेद के मामले में एसडीएम को दो दिनों में रिपोर्ट लगाने के निर्देश द...