फिरोजाबाद, फरवरी 1 -- फिरोजाबाद, लोगों को जल्द से जल्द तथा बिना किसी परेशानी के जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र देने के लिए नगर निगम ने कार्यालय में बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है। कार्यालय में लोगों को जानकारी देने को अलग से पूछताछ के लिए खिड़की बनाई जाएगी। इसके साथ ही नोडल अधिकारी के साथ-साथ प्रमाण पत्र तेजी से बनाने के लिए एक वरिष्ठ लिपिक तैनात किया है। बताते चलें कि काफी वक्त से जन्म एवं मृत्य प्रमाण पत्र को लेकर शिकायतें मिल रही थी। लोग प्रमाण पत्रों के लिए भटक रहे थे। लंबा वक्त बीतने के बाद भी लोगों को प्रमाण पत्र नहीं मिल रहे थे। इस पर नगर निगम ने कार्यालय की व्यवस्थाओं में बदलाव किया है। सहायक नगर आयुक्त एवं नोडल अधिकारी निहाल चंद ने बताया कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय में प्रमाण पत्र के लिए लोगों को अब भटकना नहीं पड़ेगा। प्रमाण पत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.