लखनऊ, सितम्बर 14 -- शहर के 15 अस्पताल और नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप सीएमओ ने अस्पतालों के लाइसेंस निरस्त करने की नोटिस जारी की लखनऊ। प्रमुख संवाददाता लखनऊ के 15 निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम पर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में लापरवाही का आरोप है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इन अस्पतालों को सख्त नोटिस जारी कर स्पष्ट निर्देश दिया है कि यदि समय से जन्म-मृत्यु की घटनाओं का पंजीकरण और प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया, तो नागरिक पंजीकरण अधिनियम 1969 एवं अन्य प्रचलित नियमों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ कार्यालय ने जारी नोटिस में कहा है कि शासन की ओर से सभी अस्पतालों का सीआरएस पोर्टल आईडी आवंटित की गई है। इसका उद्देश्य जन्म और मृत्यु की घटनाओं को ऑनलाइन दर्ज करना है। इसके बावजूद कई संस्थान आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं और आनाका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.