बलरामपुर, जनवरी 9 -- बलरामपुर संवाददाता। आमजन को राहत प्रदान करने तथा नागरिक सेवाओं को अधिक सरल बनाने के लिए की कवायद शुरू की गई है। जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्रों से जुड़ी सभी तरह की औपचारिकताएं रजिस्ट्रार व अधिशासी अधिकारी एवं सचिव स्तर से ही पूरी की जाएगी। सभी प्रकरण एसडीएम स्तर से प्रमाणपत्र निर्गत किए जाएंगे। डीएम विपिन कुमार जैन ने बताया कि जन्म-मृत्यु पंजीकरण अधिनियम के तहत प्रमाणपत्र निर्गमन को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए पूरी प्रक्रिया को आरसी सीएमएस पोर्टल के माध्यम से डिजिटल किया गया है। इस व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले के समस्त ग्राम पंचायत सचिवों के साथ ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। जिसमें जन्म-मृत्यु पंजीकरण एवं प्रमाणपत्र निर्गमन की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक समझाया गया। डीएम ने निर्देश दिया कि किसी भी आवेदक को अनावश्...