फिरोजाबाद, मई 1 -- नगर आयुक्त ऋषिराज ने बुधवार को कार्य में लापरवाही बरतने वाले एक कंप्यूटर ऑपरेटर इंद्रेश कुमार को नौकरी से हटा दिया। नगर आयुक्त नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय का निरीक्षण कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान तमाम खामियां मिलने पर नगर आयुक्त ने हैरानी जताई तथा सहायक नगर आयुक्त को सुधार लाने के निर्देश दिए। कार्यालय में नगर आयुक्त को बैठा देखकर शिकायतकर्ताओं की लंबी लाइन लग गई। प्रमाण पत्रों को लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर इंद्रेश कुमार आवेदकों को कई चक्कर लगवा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर आयुक्त ने सभी लोगों से उनकी समस्याओं को सुना और तत्काल समाधान किया। कई समस्याओं को जल्द समाधान से संबंधित आश्वासन दिया। नगर आयुक्त उस समय हैरान रह गए जब एक युवती ने अपना प्रमाण पत्र दिखाया। जांच के दौरान प्रमाण पत्र फर्जी निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.