सहारनपुर, जनवरी 21 -- नगर निगम ने जन्म मृत्यु विभाग में आने वाले लोगों की सुविधाओं के लिए निगम परिसर में बुधवार को एक नयी विंडो तथा विश्राम कक्ष की शुरुआत की गयी। विंडो में दो काउण्टर शुरु किये गए है। एक काउंटर पर वर्ष 2005 से वर्ष 2025 तक जन्म प्रमाण पत्र सम्बंधी कार्य सम्पादित किये जायेंगे जबकि दूसरे काउंटर पर 31 दिसंबर 2025 से पूर्व तक के मृत्यु प्रमाणपत्रों से सम्बंधित कार्य किये जायेंगे। जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए विभाग में भारी भीड़ को देखते हुए निगम परिसर में आवेदन जमा कराने के लिए नगर निगम द्वारा एक नयी विंडो स्थापित की गयी थी। निगम परिसर में ही बुधवार को एक और विंडो स्थापित की गयी। जिसका शुभारंभ महापौर डॉ.अजय कुमार व नगरायुक्त शिपू गिरि ने रिबन काटकर किया। अपर नगरायुक्त मृत्युंजय ने बताया कि निगम में आने वाले आवेदनकर्ताओं व प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.