गिरडीह, जनवरी 5 -- गावां, प्रतिनिधि। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में सोमवार को जन्म मृत्यु निबंधन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। एक दिवसीय प्रशिक्षण में जिला सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी जितेंद्र कुमार दुबे की ओर से प्रखंड कर्मियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में जिला सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी जितेंद्र कुमार दुबे ने जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने से संबंधित दस मुख्य बिंदुओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जिस बच्चे का जन्म जहां हुआ है। वहीं से उसका प्रमाण पत्र निर्गत होना है। वर्तमान समय में अधिकांश प्रसव संस्थागत होता है, ऐसे में उस बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र उसी संस्था या संबंधित क्...