सहारनपुर, जनवरी 6 -- जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र विभाग में लगातार बढ़ रही भीड़ और अव्यवस्थाओं को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने आवेदकों की सुविधा के लिए अहम कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार से विभाग में टोकन सिस्टम लागू कर दिया गया है, ताकि प्रमाण पत्र बनवाने आए लोगों को लाइन में घंटों खड़ा न रहना पड़े और कार्य व्यवस्थित ढंग से हो सके। इसके साथ ही आवेदकों के बैठने की सुविधा के लिए वेटिंग रूम के निर्माण कार्य की भी शुरुआत कर दी गई है। गौरतलब है कि सोमवार को शिपू गिरि ने जन्म-मृत्यु विभाग का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद आवेदकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के स्पष्ट निर्देश दिए थे। विभाग में प्रतिदिन लगभग 400 से 500 आवेदक जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आते हैं, ऐस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.