दरभंगा, दिसम्बर 7 -- दरभंगा। श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी के 138वें जन्म महोत्सव सह विराट सत्संग का आयोजन रविवार को लनामिवि के डॉ. नागेंद्र झा स्टेडियम में होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसका आयोजन सत्संग विहार, दरभंगा की ओर से किया जा रहा है। स्टेडियम में उत्सव की तैयारी का शनिवार को जायजा लेते हुए वरिष्ठ सत्संगी सत्यनारायण झा ने कहा कि जीवंत आदर्श को केंद्रित करके चलना ही सत्संग का मूल मंत्र है। सत्संगी तारकेश्वर प्रसाद ने कहा कि श्री श्री ठाकुर ने धर्म को वर्तमान युग के अनुकूल आम जनमानस के लिए अत्यंत सहज व सुलभ बना दिया है। सत्संगी रामएकबाल भगत के मुताबिक सत्संग चाहता है मनुष्य को शुद्ध-बुद्ध और आनंदित कर देना। सत्संगी डॉ. शिवकिशोर राय ने प्रात:कालीन प्रार्थना, वेद मांगलिक के साथ-साथ बाल सम्मेलन, मातृ सम्मेलन, युवा सम्मेलन, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.