प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 12 -- लालगंज। इलाके के खैरा पूरेछेमी निवासी किशोरी के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि छह अक्तूबर को सुबह 11 बजे 17 वर्षीय बेटी जन्म प्रमाण-पत्र सही कराने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद शाम तक नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी कोई पता नहीं चला। पिता ने अज्ञात पर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए बेटी के साथ अप्रिय घटना होने की आशंका जताई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किशोरी को अगवा करने का केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.