हजारीबाग, फरवरी 11 -- इचाक प्रतिनिधि इचाक सीएचसी में जन्म प्रमाण पत्र बनाने में रिश्वत मांगने का वीडियो गुरुवार को वायरल हुआ है।वायरल वीडियो में नवजात का जन्म प्रमाण पत्र लेने अस्पताल पहुंची अलौंजा गांव की महिला से जन्म निबंधन विभाग में कार्यरत आउट सोर्सिंग कर्मियों द्वारा महिला से पैसा मांगते दिखाया गया है। हालांकि मामले का हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। मामले में सीएचसी प्रभारी डाक्टर एंजेल स्वाति गुड़िया ने कहा कि जानकारी मिली है। जांच में मामला सही पाया गया तो जन्म निबंधन कार्य में लगे आउट सोर्सिंगकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...