सुल्तानपुर, जनवरी 7 -- दोस्तपुर, संवाददाता। नगर पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जन्म प्रमाण पत्र का रंगीन प्रिंट उपलब्ध न होने से आधार कार्ड बनवाने और जन्मतिथि में संशोधन कराने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकतर मामलों में संबंधित कार्यालयों द्वारा केवल ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंट दिया जा रहा है। जिसे आधार नामांकन प्रक्रिया में स्वीकार नहीं किया जा रहा है। आधार बनाने वाले ऑपरेटरों के अनुसार दस्तावेज अपलोड के लिए जन्म प्रमाण पत्र का रंगीन प्रिंट अथवा ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंट पर अधिकृत मुहर होना अनिवार्य है। बिना मुहर वाले ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंट को सिस्टम द्वारा रिजेक्ट कर दिया जाता है। ऐसे में सभी जरूरी कागजात होने के बावजूद लोगों का आधार नहीं बन पा रहा है। इस समस्या के चलते लोग घंटों पोस्ट ऑफिस में लाइन लगाकर फॉर्म लेने ...