संतकबीरनगर, जनवरी 20 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले में एसआईआर के तहत मतदाता सूची को शुद्ध बनाने के लिए अभियान जोरों पर चल रहा है। जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हुई है उनको नोटिस थमाई जा रही है। जहां पर नोटिस मिल रही है वहां के मतदाता निर्धारित तिथि पर जवाब देने के लिए पहुंच रहे हैं। मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया में मतदाताओं को कई स्तरों पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जन्म प्रमाण-पत्र और नाम विसंगति ने मतदाताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नए मतदाता के लिए जन्म प्रमाण पत्र का होना जरूरी है। अधिकांश लोगों के पास जन्म प्रमाण पत्र नहीं है। प्रमाण पत्र बनवाने में समय लग रहा है। परिवार के सदस्यों का नाम अलग-अलग होने से हो रहा है भ्रम मेंहदावल। मतदाता जहां सूची में अपना नाम ढूंढ़ने के लिए परेशान हो रहे हैं, वहीं परिवार के सदस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.