बिहारशरीफ, मार्च 3 -- चेबाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत और प्रखंड कार्यालय में जन्म प्रमाणपत्र बनाने के नाम पर अवैध वसूली से स्थानीय लोग परेशान हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके कारण अभिभावकों का आर्थिक दोहन किया जा रहा है। बाजार के मनोज कुमार, राकेश कुमार, रविकांत कुमार व अन्य ने आरोप लगाया है कि नजराना न देने पर काम नहीं किया जाता है। इधर, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी साकेत कुमार ने बताया कि जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम अवैध वसूली का आरोप गलत है। अगर कोई कर्मी नजराना मांगता है तो लोग शिकायत करें। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.