चतरा, मई 8 -- प्रतापपुर निज प्रतिनिधि प्रतापपुर प्रखंड के तीन पंचायत में पिछले आठ महीने में 15,835 जन्म प्रमाण पत्र अवैध रूप से ऑनलाईन बनाया गया है। इसकी जानकारी जिला प्रशासन को मिली। इस मामले की जांच करने सदर एसडीओ जहुर आलम प्रतापपुर पहुंचे और रामपुर पंचायत के प्रज्ञा केंद्र की जांच पड़ताल किया। इसके अलावा अभी बभने और योगियारा पंचायत में संचालित प्रज्ञा केंद्र की जांच नहीं की जा सकी है। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी जहुर आलम ने बताया कि आठ महीने में इतनी बड़ी जन्म प्रमाण पत्र प्रज्ञा केंद्र के द्वारा बनाया जाना संदेह के घेरे में है।इस मामले में सम्बंधित पंचायत के पंचायत सचिव के खिलाफ एवं प्रज्ञा केंद्र के संचालकों के विरुद्ध प्रतापपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा लिखित रूप से दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.