बांदा, नवम्बर 30 -- बांदा। संवाददाता बाल विकास परियोजना अधिकारी ने अपने जन्मदिन पर वृद्धा आश्रम में कंबलों का वितरण किया। महुआ ब्लॉक की बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रियांशी पटेल फतेहपुर जनपद की रहने वाली हैं। उन्होंने शहर के नरैनी रोड स्थित वृद्धाश्रम में जाकर बुजुर्गों का हाल जाना। वृद्धों को सर्दी से बचाने के लिए कंबल वितरण किया। बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद दिया। इस मौके पर पंकज तिवारी, श्वेता सिंह, वृद्धाश्रम स्टाफ उपस्थित रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...