आगरा, अप्रैल 13 -- अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बैनरतले शनिवार को राणा सांगा की जयंती मनाई गई। इस दौरान क्षत्रिय बंधुओं ने राणा सांगा के छवि चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें राणा सांगा के जीवन परिचय से भी लोगों को अवगत कराया गया। गोष्ठी संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा. अशोक सिसोदिया के आवास पर हुई। गोष्ठी का शुभारंभ राणा सांगा के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष अमर सिंह चौहान ने किया, जबकि संचालन युवा मंडल अध्यक्ष सुखवीर सिंह पुंढीर एडवोकेट ने किया। गोष्ठी के दौरान जिलाध्यक्ष ठा. संजीव सिंह यदुवंशी ने कहा कि हिन्दू धर्म संस्कृति व भारत माता की रक्षा के लिए अनेक क्षत्रिय योद्धाओं ने अपना त्याग व बलिदान किया है। मेवाड़ नरेश राणा संग्राम सिंह उर्फ राणा सांगा उनमें स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.