बीजिंग, मार्च 26 -- पड़ोसी देश चीन जनसंख्या में भारी गिरावट झेल रहा है। इससे उबरने के लिए मध्य चीन के तियानमेन में महिलाओं को दूसरा या तीसरा बच्चा पैदा करने पर कैश सब्सिडी दी जी रही है। स्थानीय सरकार द्वारा पिछले साल शुरू की गई योजना है, जिसके तहत दूसरा या तीसरा बच्चा पेदै होने पर प्रसूता को तुरंत 6500 युआन (897 अमेरिकी डॉलर) यानी 76823 रुपये तुरंत बतौर इनाम दिया जा रहा है। यानी बच्चे के जन्म के साथ ही सरकार महिला को इतनी रकम दे रही है। इसके बाद तीन साल तक बच्चे के लालन-पालन के लिए भी सरकार हर महीने 800 युआन यानी 10585 रुपये दे रही है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह रकम तियानमेन सरकार अपनी महिला नागरिकों को दे रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बच्चे को जन्म देने के बाद अस्पताल से निकलते ही महिला को 6500 युआन दे दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.