पूर्णिया, दिसम्बर 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवजात पूर्नजीवीकरण कार्यक्रम के अर्न्तगत जिले के सभी सरकारी अस्पताल से आए कर्मियों में मास्टर ट्रेनर में चिकित्सक और कार्यरत कर्मियों को राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में प्रशिक्षित किया जा रहा है। चार दिनों तक चलने वाले प्रशिक्षण में अलग अलग तय कार्यक्रम के अनुसार चिकित्सक से लेकर कार्यरत कर्मियों को प्रशिक्षण का काम हो रहा है। इन कर्मियों को प्रशिक्षण उपरांत अलग अलग प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में सभी कार्यरत कर्मियों को प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण देने का काम करेंगे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को मास्टर ट्रेनर जीएमसीएच पूर्णिया के विभागाध्यक्ष व शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ प्रेम प्रकाश, एसोसिसेयेट प्रो. डॉ. अनिमेष कुमार व स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ असिस्टेंट प्रो. डॉ. रि...