आगरा, दिसम्बर 14 -- परमात्मा पार्श्वनाथ स्वामी का जन्म कल्याणक जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्रीसंघ की ओर से श्वेतांबर मंदिरों में मनाया गया। विभिन्न मंदिरों में पूजा, भजन, पालने में परमात्मा को झूलना, खीर अर्पण के आयोजनों के माध्यम से भक्तों ने जन्म कल्याणक को भावपूर्ण वातावरण में मनाया। विशुद्ध सागर महाराज की निश्रा में संपन्न हुआ। दादाबाड़ी ट्रस्ट के सौजन्य से जैन मंदिर दादाबाड़ी स्थित कलिकुंड पार्श्वनाथ परमात्मा मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ औषधियों से परिपूर्ण परमात्मा की पूजा कराई गई। चिंतामणि पार्श्वनाथ मंदिर, रोशन मोहल्ला में ट्रस्ट एवं राजेंद्र सूरी महिला मंडल के सौजन्य से शांति स्नात्र पूजा का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। दादाबाड़ी स्थित कलिकुंड पार्श्वनाथ परमात्मा मंदिर में पारस मंडल द्वारा भक्ति भाव से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.