घाटशिला, जनवरी 19 -- घाटशिला, संवाददाता। सोमवार को घाटशिला एवं धालभूमगढ़ प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी युनिका शर्मा की अध्यक्षता में जन्म-मृत्यु निबंधन संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पंचायत के पंचायत सचिव, प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी एवं सभी आंगनबाड़ी सेविकाएं, स्वास्थ्य सहिया उपस्थित थी। कार्यशाला के दौरान जिले से प्रशिक्षण लेकर आये प्रशिक्षकों ने बताया कि सरकार के नये नियमानुसार जो बच्चा जहां जन्म लेगा और जिस व्यक्ति की जिस स्थान पर मौत होगी, उसका प्रमाण पत्र वहीं से निर्गत होगा। चाहे विदेश से कोई महिला भी आकर घाटशिला में कोई बच्चे को जन्म देती है तो उसका जन्म प्रमाण पत्र घाटशिला से ही निर्गत होगा। यही नियम मृत्यु पर भी लगेगी। कार्यशाला के दौरान पंचायत सचिवों को निर्देश दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.