पूर्णिया, दिसम्बर 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।मॉर्डन विद्या निकेतन वसंत विहार नेवालाल चौक माधोपारा में प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद का 141 वां जन्मोत्सव समारोह विद्यालय प्रधान प्रो पन्ना लाल जायसवाल की अध्यक्षता में विधिवत मनाया गया। प्राचार्य ने कहा कि राजेन्द्र प्रसाद स्वतंत्रता सेनानी के साथ ही सादगी पसंद व्यक्तित्व के धनी थे। शिक्षिका रीता जायसवाल ने बताया कि राजेन्द्र प्रसाद एक नेक दिल ईसान के प्रतिरुप थे। डॉ० कृष्णानंद ठाकुर ने कहा कि वे करुणा, दया, निष्कपटता, अहिंसा एवं मेधा के प्रतिमूर्ति थे। इस अवसर पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बच्चों ने भी अपने-अपने विचार प्रकट किए। वक्ताओं में आलोक कुमार, रवि राज, प्रिया झा व गुडडु कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...