बरेली, जनवरी 9 -- बरेली। समाजसेवी कमल जगवानी ने गुरुवार को बेटे राहुल जगवानी के जन्मोत्सव अवसर पर 1500 गरीबों को कंबल वितरित किये। मुख्य अतिथि के तौर पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कमल जगवानी की पुत्र बधू पूजा साहू को बार एसोसिएशन की कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य नामित होने पर विधायक संजीव अग्रवाल, सभाषद चंद्रपाल राठौर, हरिओम, कश्यप, राजेश पटेल आदि ने बधाई दी। कंबल वितरण कार्यक्रम में जबर्दस्त भीड़ उमड़ी। मुख्य रूप से मुकेश जगवानी, सुनीता जगवानी आदि का विशेष सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...