रामगढ़, जनवरी 5 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। नईसराय निवासी समाज सेवी आसीफ इकबाल ने अपना 52वां जन्मदिन सोमवार को गरीबों के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने गरीबों के साथ केक काटा। साथ ही करीब 100 कंबल जरुरत मंदों का प्रदान किया। इस बीच आमलोगों की समस्या भी सुनी। जल्द ही समाधान का भरोसा दिलाया। पत्रकारों से कहा कि स्थानीय लोगों से काफी लगाव है। हमेशा यहां के लोगों से मुखातिब होते रहता हूं। मौके पर अर्जुन ठाकुर, पवन करमाली, अशोक ठाकुर, मो. राजा, रिंकू करमाली, मो. बिट्टू, राजिया खातून, निकहत परवीन, सितारा खातून, मीना परवीन, नुरैशा खातून, सजदा, शकीला, शहीदा, नाजिया, तब्स्सुम, जरीना खातून आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...