मथुरा, दिसम्बर 25 -- प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव की धूम से महानगर के गिरजाघर विद्युतीय प्रकाश से झिलमिला उठे। रात 12 बजते ही ईसाई समाज के लोगों ने एक-दूसरे को प्रभु के जन्मदिन की बधाई दी। केक काटा गया। गिरजाघर घंटियों से गूंज उठे। गुरुवार को गिरजाघरों में प्रार्थना सभाओं का दौर शुरू होगा। इसके साथ गरीबों में उपहार व वस्त्र आदि वितरित किए जाएंगे। प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव को लेकर रविवार को गिरजाघरों में दिनभर तैयारियों का दौर चला। प्रभु के जन्म की आकर्षक झांकी सजायी गयी। विद्युतीय प्रकाश के गिरजाघर झिलमिला रहे थे। शाम होते ही गिरजाघरों में ईसाई समुदाय के लोगों की भीड़ पहुंचने लगी। खासकर, मैथोडिस्ट, सीएनआई, सेंट डॉमिनिक चर्च में भारी भीड़ रही। मिशन कंपाउंड में ईसाई समाज के लोगों के घरों पर दीपावली जैसा माहौल रहा। सद्भावना फाउंडेशन अध्यक...