प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 17 -- मानिकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सिद्धपीठ मां ज्वालादेवी मंदिर परिसर में शनिवार रात मंदिर ट्रस्ट के सचिव डॉ. विजय यादव की ओर से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव आयोजित किया। शुरुआत चेयरमैन प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल डिम्पू ने दीप प्रज्जवलन कर किया। जागरण पार्टी के कलाकारों ने अपने गीतों से जन्मोत्सव को यादगार बना दिया। श्रीकृष्ण का जन्म होते ही आरती और भजन के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। चेयरमैन प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल, सचिव डॉ. विजय यादव, प्रबंधक सुनील सोनकर ने कलाकारों, अतिथियों, कार्यकर्ताओं को शील्ड, अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. बीएल यादव, जिला पंचायत सदस्य अनिल मौर्य, दुर्गा यादव, राजेश मौर्य, राजू यादव, सुनील सोनकर, राज कुमार यादव, महेश यादव, कपिल यादव, गुडडू मौर्य, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.