अमरोहा, अगस्त 11 -- श्रीबालाजी भक्त मंडल के संयोजन में जन्माष्टमी पर्व पर श्रीबालाजी महाराज का स्वर्ण श्रृंगार किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से पर्व की तैयारी में जुटने की अपील की। रविवार को शहर के कंचन बाजार स्थित प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर बालाजी धाम में श्रीबालाजी भक्त मंडल पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने कहा कि इस बार बाहर के कलाकार भव्य झांकियों का प्रदर्शन करेंगे। श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में आयोजन में शामिल होने की अपील की। मंदिर में व्यवस्थाओं को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी गईं। इस दौरान शिवकुमार वर्मा, राकेश अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, भोलेशाह, प्रियंक शर्मा, विनोद अरोड़ा, रेनू अग्रवाल, ललिता वर्मा, नीति अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.