मधुबनी, अगस्त 18 -- मधुबनी, निज संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जिलेभर में धार्मिक उत्साह चरम पर रहा। श्रीसत्य साईं सेवा संगठन के तत्वावधान में शहर के हास्पीटल चौक स्थित समरनाथ झा के आवासीय परिसर में भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सुबह नगर संकीर्तन निकाला गया, वहीं दोपहर में नारायण सेवा के अंतर्गत प्रसाद का वितरण किया गया। शाम में भजन-कीर्तन एवं आध्यात्मिक परिचर्चा हुई। संगठन के जिलाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी लीलाओं से मानव जीवन को दिशा दी। उनके उपदेश आज भी समाज को मोक्ष मार्ग की ओर प्रेरित करते हैं। मौके पर भारती झा, समरनाथ झा, सविता कुमारी, राजकुमार साह, बेचन साह, सुबोध मंडल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसी क्रम में लोहापट्टी में पूरी रात भजन-कीर्तन कर श्रद्धाल...