श्रीनगर, अगस्त 17 -- इस्कॉन श्रीनगर की ओर से आयोजित भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर शनिवार को श्रीनगर शहर कृष्णमय रहा। शराफा धर्मशाला में कृष्ण जन्मोत्सव पर भक्तों ने भगवान के प्राकट्य महोत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम में विशेष अतिथियों के रूप में गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, श्रीनगर मेयर आरती भंडारी एवं विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। जन्मोत्सव का प्रारंभ विभिन्न मांगलिक वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। इस अवसर पर नरसिंह महायज्ञ और भगवान कृष्ण का महाभिषेक भी किया गया। वहीं भक्तों द्वारा हरिनाम संकीर्तन, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मटकी फोड़ का आनंद लिया। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, आंचल राणा, डॉ. विजयकांत पुरोहित आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...