कटिहार, अगस्त 18 -- बलरामपुर, संवाद सूत्र बलरामपुर प्रखंड क्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई स्थानों में मटका फोड़ एवं नारियल छुड़ाव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं बलरामपुर पंचायत के बैरागीटोला, मराडाँगी, बेनाबाड़ी एवं बलरामपुर बस्ती गांव में जन्माष्टमी के दूसरे दिन सदियों से चली आ रही परम्परा के तहत दो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। बैरागीटोला के कमेटी के अध्यक्ष बासु गोस्वामी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में तेल से नीपे बांस के ऊपर चढ़कर मटका फोड़कर इनाम हासिल करने एवं किचड़ में एक व्यक्ति के द्वारा पकड़े हुए नारियल को अन्य दर्जनों युवकों के बीच से चकमा देकर बाहर निकलना पड़ता है। इस प्रतियोगिता में आसपास के कई गांव के युवक अपना अलग अलग झुंड बनाकर हिस्सा लेते हैं। तथा सभी युवक अपनी शक्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.