गंगापार, जुलाई 21 -- कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्मदिन क्षेत्र के पूरे सुदी गांव में जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में मनाया गया। बच्चों का मुंह मीठा करा और फल वितरण किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि खड़गे सदैव गरीब शोषित वंचित लोगों की लड़ाई लड़ते रहे हैं। यह उनके अधिकार न्याय और सम्मान के लिए कृत संकल्पित हैं। वे राज्यसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर अपनी आवाज बुलंद करते रहे हैं। भारत सरकार की 15 वीं लोकसभा में श्रम एवं रोजगार मंत्री के रूप में देश को अपनी सेवाएं दी है। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव सायरा आयशा एवं अध्यक्षता जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष देवराज उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर जिला सचिव मोहम्मद अशरफ, कंट्रोल रूम प्रभारी सद्दाम हुसैन सिद्दीकी, शाहाना बेगम, राजकली, रेखा यादव, सुंदरी देवी, मीना देव...