उन्नाव, जनवरी 12 -- उन्नाव। भाजपा सांसद साक्षी महाराज के जन्मदिन समारोह दौरान एक युवक की जेब से 30 हजार रुपये नगद चोरी हो गए। पीड़ित युवक ने घटना की शिकायत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। असोहा थाना क्षेत्र के चंदनखेड़ा गांव गांव के रहने वाले विकास राजपूत के अनुसार वह किसी निजी कार्य से जा रहे थे। तभी उन्हें जानकारी मिली कि सांसद का जन्मदिन समारोह है। शुभकामनाएं देने के उद्देश्य से वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। विकास राजपूत ने बताया कि वह मंच के पास मौजूद थे और सांसद का सम्मान करने के लिए आगे बढ़ रहे थे। तभी अज्ञात युवक ने उनकी जेब में रखे 30 हजार रुपये चोरी कर लिए। कार्यक्रम में भारी भीड़ होने से उन्हें तत्काल इसका आभास नहीं हुआ। काफी देर तक खोजबीन करने के बाद जब रुपये नहीं मिले तो पीड़ित ने मौके पर मौजूद अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.