जौनपुर, मार्च 19 -- बदलापुर(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी एक मिस्त्री की हत्या कर शव नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन बरौली में सड़क के किनारे फेंक दिया गया। मंगलवार की सुबह सरिया बांधने वाले मिस्त्री का शव खून से लथपथ मिला तो परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एसपी ग्रामीण ने घटनास्थल का जायजा लिया और फॉरेंसिक टीम ने नमूना एकत्र किया। मामले में एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकिया गया है। अहिरौली गांव निवासी 40 वर्षीय राजाराम गौतम ऊर्फ गुड्डू भवन निर्माण में सरिया बांधने का काम करता था। सोमवार की रात करीब आठ बजे वह घर से यह कहकर निकला था कि बरौली में पिंटू गौतम के यहां जन्मदिन की पार्टी में जा रहा है। वह रात में घर वापस नहीं लौटा। सुबह मार्निंग वॉक पर निकले लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.