उन्नाव, फरवरी 23 -- सफीपुर। बहन, भांजे और भतीजी को लेकर दूसरी बहन के घर उसके बेटे के जन्मदिन कार्यक्रम जा रहे युवक की बाइक सामने से आई बाइक से भिड़ गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। इससे जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं। वहीं, दूसरी बाइक सवार की हालत गंभीर बनी है। औरास थानाक्षेत्र के लालताखेड़ा गांव 27 वर्षीय छोटेलाल पुत्र रामचंद्र सोमवार शाम जनपद हरदोई के बिलग्राम अतरौली निवासी 35 वर्षीय बहन मालती पत्नी पुरुषोत्तम, सात वर्षीय भांजे कृष्णा और नौ वर्षीय भतीजी नैना पुत्र नरेश को लेकर फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के जमुनिहा कच्छ में ब्याही दूसरी बहन प्रीति पत्नी मनीष के बेटे के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। सफीपुर कोतवाली के गौरी गांव समीप मियागंज मार्ग पर सामने से आई तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक भिड़ गई। हादसे में छोटेलाल...