मेरठ, जनवरी 7 -- बॉम्बे बाजार स्थित एक होटल के बाहर कार सवार दंपति का स्कूटी की साइड लगने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि छह युवकों ने हमला बोल दिया। इस दौरान पांच माह की गर्भवती महिला की पेट में लात लगने से हालत बिगड़ गई। वारदात के आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्रह्मपुरी निवासी दीपक ने बताया उनकी ससुराल कंकरखेड़ा में है। छह जनवरी को पत्नी श्रेया के साथ ससुर प्रेमचंद का जन्मदिन था। पार्टी खत्म होने के बाद वह घर चले। कासमपुर फाटक के पास गलत साइड से आई स्कूटी से मामूली रूप से उनकी कार टकरा गई। बॉम्बे बाजार हनुमान चौक के पास एक होटल पर रुके, तभी कई युवकों ने दीपक पर हमला कर दिया। श्रेया कार से उतरकर बीच बचाव करने लगी तो एक हमलावर ने श्रेया के पेट पर लात मार दी। शोर मचाने पर हमलावर भाग ख...