रामपुर, फरवरी 8 -- स्वार। बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने रविवर को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। रामपुर रोड स्थित मधुपुरा गांव में दोस्त रोचक की जन्मदिन पार्टी के दौरान उत्तराखंड के रामनगर मोहल्ला खताड़ी निवासी 20 वर्षीय सत्यम पुत्र अजय ने अवैध तमंचे से हर्ष फायरिंग की थी। फायरिंग के दौरान अफरातफरी का माहौल हो गया। फायरिंग को लेकर लोगों में चर्चा रही इस तरह फायरिंग करने से बड़ी घटना भी घट सकती थी। घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपी को रामनगर तहसील तिराहे से गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर एक तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। कोतवाल प्रदीप मालिक का कहना है कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.