रामपुर, फरवरी 5 -- स्वार (रामपुर)। जन्मदिन पार्टी की खुशी उस समय दहशत में बदल गई, जब एक युवक ने अवैध शस्त्र से हर्ष फायरिंग कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। क्षेत्र के मधुपरा गांव में एक परिवार में जन्मदिन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान मौजूद एक युवक ने अचानक अवैध शस्त्र निकालकर हवा में एक के बाद एक कई फायर कर दिए। फायरिंग के दौरान वहां मौजूद लोग सहमे नजर आए, लेकिन किसी ने उसे रोकने का साहस नहीं किया। किसी व्यक्ति द्वारा बनाए गए वीडियो में युवक खुलेआम फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.