बाराबंकी, फरवरी 2 -- बाराबंकी। हॉकी के जादूगर केडी सिंह बाबू को उनके 104वें जन्म दिवस पर खेल प्रेमियों ने उन्हें याद किया। लोगों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। पदमश्री के डी सिंह बाबू के जन्म दिवस पर सोमवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में बाराबंकी हॉकी एसोसिएशन के सचिव मज़हर अज़ीज़ खां ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर जन्म दिन मनाया। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि हर वर्ष एसोसिएशन द्वारा हॉकी मैच का आयोजन किया जाता रहा है परंतु इस बार हॉकी ग्राउंड तैयार नहीं हुआ था इस कारण सिर्फ चित्र पर माला डालकर जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर हॉकी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मो. असलम, संयुक्त सचिव चंदा रानी, हॉकी कोच विवेक सिंह, गौतम दास आदि खेल प्रेमियों ने बाबू साहब के चित्र पर फूल माला अर्पित कर जन्म दिवस मनाया। उधर महात्मा गांधी स्पो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.