फतेहपुर, जनवरी 14 -- थरियांव। असोथर थाना के टीकर गांव में रामसुमेर की हत्या ने हर किसी को झकझोर दिया। जिस बेटी ने पिता का लहुलुहान शव सबसे पहले देखा उसी का मंगलवार रात जन्मदिन था। रामसुमेर बेटी का जन्मदिन मनाकर ही घर से लौटे थे। तभी उनकी हत्या कर दी गई। अपने जन्मदिन पर पिता की हत्या से बेटी बिलख पड़ी। जिसने भी शव देखा उसका कलेजा कांप गया। ऐसी भी क्या दुश्मनी थी कि इतनी बेरहमी से गला रेता गया। घटनास्थल पर पहुंची मृतक की सास ने एसपी के सामने हाथ जोड़ कर कहा कि वह न्याय की भीख मांग रही है। कातिल जल्द से जल्द पकड़े जाएं। रामसुमेर की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी कोमल 22 वर्ष की है। उसकी शादी हो चुकी है। छोटी बेटी राधिका मंगलवार को ही 13 बरस की पूरी हुई है। छह वर्ष के जुड़वा बच्चे अंश और वंश है। छोटे भाई की पत्नी उसका बेटा और मां भी रामसुमेर के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.